बीकानेर में दूसरी बार आयोजित होगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो

यह शब्द ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो के भूमि पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहे। विशिष्ट अतिथि बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर में यह एक्सपो बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बीकानेर में लगातार औद्योगिक विकास हो रहा है और इसका उदाहरण है कि महानगरों में लगने वाले ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो बीकानेर की संभावनाओं को देखते हुए 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पोलोटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो से जुड़े इवेंट डाइरेक्टर बृजलाल भारद्वाज एवं पवन भारद्वाज ने बताया कि 10 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों से मेले का उद्धघाटन करवाया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलोजी की मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।