धनबाद में जनसंपर्क अभियान चलाएगा लोजपा (रामविलास)
बैठक की अध्यक्षता एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव कुमार ने की, जिसमें पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार और आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव ओर झारखंड की निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिनेश कुमार पासवान मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी नीतियों को पहुंचाना और गरीब, मजदूर, दलित एवं पिछड़े तबके की आवाज़ को मजबूती देना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में धनबाद जिला में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को हर पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के मुद्दों जैसे सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा की सक्रियता और स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई।









