पूर्व सैनिक के कैशलेस इलाज के लिए सुभारती अस्पताल के साथ हुआ अनुबंध

यह समझौता ईसीएचएस क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून और डॉ. केके भटनागर मेमोरियल अस्पताल, देहरादून के चिकित्सा अधीक्षक के बीच संपन्न हुआ। इस अस्पताल के ईसीएचएस के साथ पैनल पर आने से उत्तराखंड राज्य के लगभग ढाई लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को लाभ मिलेगा।

गौतमबुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. केकेबीएम सुभारती एक बहुविशेषज्ञता शिक्षण अस्पताल में उन्नत चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध हैं। अस्पताल में आपातकालीन एवं ट्रॉमा देखभाल इकाई चौबीस घंटे कार्यरत है।

अस्पताल की फार्मेसी में अद्यतन जेनेरिक व एथिकल दवाएं उपलब्ध हैं और यह 24 घंटे सेवाएं प्रदान करती है, जिससे बाह्य रोगी, आपातकालीन रोगी एवं शिक्षण अस्पताल के अन्य मरीजों को लाभ मिलता है।

सेना के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस समझौता से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।