बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे रायपुर, भारत माता चौक में हुआ भव्य स्वागत

बसंत अग्रवाल ने बताया कि, भारत माता चौक में स्वागत-सत्कार के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) रथ में सवार होकर कथा स्थल के लिए रवाना हुए। यहां से पहाड़ी चौक होते हुए उनका काफिला शुक्रवारी बाजार मार्ग पर पहुंचा वैसे ही यहां के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां से गुढिय़ारी मेन मार्ग होते हुए जगन्नाथ मंदिर, परशुराम चौक पहुंचे तो यहां रहने वाले लोगों ने उनके स्वागत में अपने घरों के बाहर सुंदर रंगोली बनाए थे और फूलों की वर्षा कर रहे थे। इस दौरान पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे और लोगों को वहीं से अपना आर्शीवाद भी दे रहे थे।

युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने बताया कि, काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे भक्तों की संख्या भी बढ़ते जा रही थी और वे ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे की धून पर नाच रहे थे। जैसे ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का काफिला हनुमान मंदिर पहुंचा वे अपने आप को रोक नहीं पाए और रथ से उतकर मंदिर परिसर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमंत जी महाराज का पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली की कामना करते हुए आर्शीवाद मांगा। कथा स्थल अवधपुरी मैदान पहुंचने पर माधुरी-लरूखी प्रसाद अग्रवाल, अनिता-चंदन अग्रवाल व ऋतु-बसंत अग्रवाल ने आरती उताकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्यासपीठ पहुंचकर आर्शीवाद लिया।