काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंडो लैब में लगी आग, जल भराव के कारण हुई दिक्कत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चीफ फायर ऑफिसर आनंद सिंह राजपूत ने पत्रकारों को बताया कि इंडो लैब का इस्तेमाल स्टोरेज के रूप में किया जा रहा था। जिसमें सिरिंज के गत्ते रखे हुए थे और जिसकी वजह से आग ज्यादा फैल गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। पहले आग की सूचना पैट्रियोटिक विभाग में दी गई थी, फायर सर्विस गाड़ियां जा कर वापस लौटी। गलत सूचना के कारण समय बर्बाद हुआ।