गाजियाबाद के उमाशंकर मिश्र को डा० रामस्वरूप आर्य स्मृति सम्मान
इस अवसर पर डा० रामस्वरूप आर्य स्मृति हिंदी शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि सन् 2025 का डा. रामस्वरूप आर्य स्मृति सम्मान गाजियाबाद निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार उमाशंकर मिश्र को प्रदान किया गया है। संस्थान की सचिव डा. संतोष कुमारी ने कहा कि डा. राम स्वरूप आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था इसलिए हिंदी की प्रचार प्रसार में लगे हुए साहित्यकारों के उत्साहवर्धन के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष संस्थान की ओर से एक हिंदी सेवी साहित्यकार को प्रदान किया जाता है उन्होंने कहा कि शोध छात्रों की सहायता के लिए डॉक्टर रामस्वरूपआर्य के विशाल पुस्तकालय में संग्रहित ऐतिहासिक हस्तलिखित पांडुलिपियों संस्कृत ग्रंथ एवं दुर्लभ हिन्दी पतिकाएं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार को भेंट स्वरूप प्रदान की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमप्रकाश प्रेम व संचालन रवि प्रकाश आर्य ने किया कार्यक्रम में डा. मदनपाल सिंह सुधीर कुमार राजीव खंडेवाल प्रमोद पुष्प, उपजा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, डा. नरेद्र सिंह, डा० सुखराम सिंह, पत्रकार भूपेन्द्र निरंकारी, पंडित ललित, अनिल सक्सेना, सुश्री निकिता सिंह, डा. संतोष आर्य आदि उपस्थित रहे |









