ग्वालियरः “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के तहत किसानों को सौंपी फसल बीमा की पॉलिसी

इस अवसर पर कृषि उप संचालक आर. बी.एस. जाटव, फसल बीमा जिला प्रबंधक अभिषेक गौतम और सभी विकासखंडों के प्रतिनिधियों ने किसानों को फसल बीमा से होने वाले फायदे बताए । साथ ही जिले में फ़सल बीमा योजना की कॉमिक का विमोचन भी किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान भाईयों को भावांतर भुगतान योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।

कृषि रक्षक पोर्टल एवं हैल्पलाइन के बारे में बताया

कृषि उप संचालक आर. बी.एस. जाटव ने किसानों को इस अवसर पर कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन – 14447 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान भाई कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर (KRPH) के साथ-साथ इस हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही इसके जरिए किसान फसल बीमा से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।