कोंडागांव के बह्मनी नदी में मिला एक अज्ञात युवक का  शव

कोतवाली थाना प्रभारी टामेश्वर सिन्हा ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण नहाने के लिए बह्मनी नदी गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक का शव पानी में देखा। इसके बाद आस-पास के लोगों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। शव को देखने से युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास की बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्हाेने बताया कि आस-पास के क्षेत्रों और थानों को सूचना दी गई है, ताकि अगर कहीं गुमशुदगी दर्ज हुई हो तो उसकी जानकारी साझा की जा सके। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।