फिल्मी रामलीला में रावण दहन पर प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अयोध्या, 29 सितंबर । राम कथा पार्क में चल रही

फिल्मी रामलीला का मुख्य आकर्षण रावण दहन को जिला प्रशासन ने अनुमति न दे कर रोक लगा दी है । प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से अनुमति न मिलने की वजह से राम लीला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों के निर्माण व दहन नहीं होगा।

इस वर्ष फिल्मी रामलीला के तहत दशहरा पर 240 फीट ऊंचा रावण और 190 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले दहन करने की तैयारी चल रही थी। जिसका प्रशासन से अनुमति और न ही फायर विभाग से एनओसी प्राप्त किया गया।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आयोजकों ने नियमों का पालन नहीं किया था। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए पुतला निर्माण और दहन की प्रक्रिया रोक दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का आयोजन संभव नहीं है।