आईजी सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन

उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य के सभी लोगों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता के पट खोल दिये गए। इस अवसर पर आईजी ने कहा कि पूजा समिति की ओर से निर्मित पंडाल अत्यंत अद्भुत है। भूली नगरी के मजदूर वर्ग के लोग यहां आकर मां दुर्गा के अलौकिक रूप का दर्शन कर सकेंगे। त्योहार हमें एकता के सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने भूली वासियो को दुर्गोत्सव की शुभकामना देते हुए भूली के सभी पूजा समितियों से पूजा पंडालों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

श्री भास्कर ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आगे कहा कि नवरात्रि में भूली ए ब्लॉक में नौ दिन का पूजा महोत्सव केवल भूली भर ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद और झारखंड में बहुत प्रसिद्ध हो चुका है।