जीएसटी उत्सव नहीं मोदी सरकार की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण, जनता को नहीं मिली राहत : राजेंद्र पटवा

राजेंद्र पटवा ने कहा कि आज बस्तर छत्तीसगढ़ की जनता बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण परेशान हो गई है । औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दुगुना आया है। बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है । बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा है जीएसटी छूट से ज्यादा बिजली बिल जनता पर भारी पड़ रहा है, वही दवाईयां अभी भी महंगी है, सीमेंट व्यापारी और किराना रिटेलर अभी भी उसी एमआरपी पर समान बेच रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में जमकर लुट मची हुई है और भाजपा नेतागण उत्सव मना रहे हैं।

उन्हाेने कहा कि भाजपा के नेतागण उत्सव बताकर देश की जनता को सिर्फ भ्रमित और गुमराह कर रही है। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने आठ साल तक व्यापारियों की पीठ पर करों का डंडा बरसाया और अब उन्हीं सुधारों को लागू करने पर मजबूर हुई,भाजपा सरकार को सुधार का जश्न मनाने से पहले देश से माफी मांगनी चाहिए। यह माफी केवल व्यापारियों से ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता से होनी चाहिए, जिसने भाजपा की नाकाम आर्थिक नीतियों की वजह से रोज़गार, रोज़ी-रोटी और व्यापार खोया। कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों और आम जनता की आवाज़ बनकर खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।यह जीत उन व्यापारियों और आम लोगों की है, जिनकी आवाज़ राहुल गांधी ने वर्षों तक संसद और सड़कों पर उठाई।