मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गोली लगी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष थाना पचोखरा पारुल मिश्रा मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ रविवार शाम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी उन्होंने सूचना पर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त रामगोपाल उर्फ पप्पू उर्फ करन पुत्र ग्रीश चन्द निवासी नई आबादी रहना एकता नगर थाना उत्तर को पशु पैठ तिराहा नारखी रोड़ से श्रीनगर की तरफ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि इसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व भारी मात्रा में चोरी हुए आभूषण बरामद हुए हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।









