राजगढ़ः हाइवे पर खड़े कंटेनर से डीजल व बैट्री चोरी
पुलिस के अनुसार प्रदीप पुत्र आनंद गोस्वामी निवासी इंदौर ने बताया कि बीती रात हाइवे स्थित अरनिया जोड़ के समीप कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। कंटेनर स्टाफ उसे निकलवाने के साधन तलाशने के लिए शहर की तरफ आ गया तभी अज्ञात बदमाश कंटेनर से दो बैट्री व 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमती 35 हजार रुपए है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।









