सुदेश ने किया देशप्रिय क्लब के पूजा पंडाल का उदघाटन
इस अवसर पर सुदेश ने मां दुर्गा से राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों के साथ संपन्न हुआ। मौके पर अतिथियों ने दुर्गा पूजा की स्मारिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस, सचिव प्रणव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य खोखन मुखर्जी, काजल बोस, अमित दास, डॉ रीना सेन, ईती बोस और बुलबुल मुखर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।









