मप्रः जिला मुख्यालय पर आज से दो दिवसीय दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिला मुख्यालयों पर शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम अंग आदि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर उनके आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन को प्रोत्साहन देना है। उपकरण वितरण से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में अधिक सशक्त रूप से भाग ले सकेंगे। शिविर में जन-प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएँ एवं स्थानीय नागरिक और दिव्यांगजन उपस्थित रहेंगे।