महिला ने की खुदकुशी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कृष्णा नगर में एक महिला ने फंंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 55 वर्षीय माया रानी घोष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब सामने आई जब उनका बेटा काम से घर लौटकर पहुंचा।

मंगलवार को माया रानी घोष ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी

कर ली । बेटे तपन घोष ने घर में प्रवेश करते ही मां को फंदे से लटका पाया। घबराकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला माना है। बेटे तपन ने पुलिस को बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। पति की मृत्यु के बाद माया रानी तनाव और अकेलेपन से जूझ रही थीं।