पानीपत में मौलवी ने नाबालिग बच्चे को बांधकर पीटा, मामला दर्ज

मोहम्मद ने बताया कि शाम करीब 7 बजे काम से लौटी मां ने जब उसे घर पर नहीं देखा, तो वह उसकी तलाश में निकल पड़ी। वह सबसे पहले मदरसे में पहुंची। जहां पहुंचकर देखा कि वहां कोई भी बच्चा नहीं था, लेकिन वहां मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछा गया, तो किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौलवी को ढूंढना चाहा, लेकिन वह भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढते-ढूंढते उसकी पत्नी मौलवी आलीशान के कार्यालय में गई। जहां देखा कि बच्चा फर्श पर हाथ-पैर बंधे हुए पड़ा था। उसका रो-रोककर बुरा हाल था। मां को देखते ही उसने कहा कि मेरे हाथ-पैर खोल दो। इसके बाद रस्सियां खोली गईं। फिर तुरंत उसे अस्पताल ले गए। इस पूरे मामले में सेक्टर-29 थाना प्रभारी एसआई अनिल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि बच्चा ज्यादातर समय मदरसे में ही रहता था।