अंतराष्ट्रीय सुंडी महासम्मेलन के लिए सेठ को किया आमंत्रित

इस दौरान संजय सेठ को महाधिवेशन के लिए आमंत्रित किया। इसपर रक्षा राज्य मंत्री ने 14 दिसंबर को दिल्ली में अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने की बात कही। बीरेंद्र साहु ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री ने शैंडिक सुंडी समाज की ओर से दिए गए आमंत्रण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुंडी शौंडिक समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सुंडी समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज, झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ और अखिल भारतीय शौंडिक संघ के संयुक्त आयोजन में दिल्ली स्थित प्यारेलाल भवन में अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें देश विदेश के अनेक स्थानों से सुंडी शौंडिक प्रतिनिधि शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।