भाजपा ने व्यापारियों को बताया जीएसटी सुधार का लाभ

इस दौरान बताया गया कि दरों में कमी से गरीबों को राहत मिलेगी और व्यापारियों का कल्याण होगा। व्यापारियों ने भी कहा कि जीएसटी दरें घटने से ग्राहकों को सस्ता सामान मिलेगा, कारोबार बढ़ेगा और उन्हें सीधा लाभ पहुंचेगा। मौके पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, दिलीप सेठ, तरुण तिवारी, संतोष गुप्ता, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, मनोज यादव, भगवती शरण शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।