चार माह से वेतन नही मिलने पर भड़की आशा वर्कर्स, दी काम छोड़ने की धमकी

उन्होंने कहा कि अन्य कर्मियों का वेतन भुगतान समय पर किया जा रहा है जबकि आशा वर्कर्स को कभी टुकड़ों में वेतन दिया जाता है तो इस बार चार माह से वेतन ही नहीं मिल पाया है।

उन्होंने चेताया कि सरकार को चार माह का लंबित वेतन का भुगतान एक साथ करना होगा, अन्यथा आशा वर्कर्स धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के अंत तक सरकार ने आशा वर्कर्स को लंबित चार माह के वेतन का भुगतान नहीं किया तो अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से आशा वर्कर्स काम करना छोड़ देंगी, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।