ज्ञान विज्ञान समिति, सामाजिक संस्था एमिकेयर इंडिया के माध्यम से जुटी आपदा राहत में

एमिकेयर इंडिया के समन्वयक महेंद्र नेगी ने कहा कि अत्याधिक वर्षा के कारण पूरे प्रदेश की जनता को भयानक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है इसलिए संस्था इस मानवीय कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के माध्यम से अपना सहयोग दे रही है I

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला मंडी की अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि समिति जन सरोकारों के लिए समर्पित एक सामाजिक संगठन है जो पिछले चालीस वर्षों से शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सूक्ष्म बीमा के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा व स्वय सहायता समूहों एफ़पीओ के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर समाज की संरचना के लिए प्रदेश की राजधानी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यरत है।