चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पंडाल में जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा को करेगा चित्रित

उन्होंने बताया कि मूर्ति में चार लाख, पंडाल में 40 लाख, पूजा में पांच लाख सहित अन्य खर्च चार लाख रुपये आयेगी।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश के मशहूर भजन गायक कार्यक्रम पेश करेंगे। इनमें अंकुश राजा, अरवींद अकेला कल्लू, शिल्पी राज, करीना पांडे सहित अन्य शमिल है।

उन्होंने बताया कि बंगाल के मूर्तिकार मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं। मूर्ति की ऊंचाई 14 फीट होगी। 26 सितंबर को पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे।

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को बनारस के 11 पुरोहित की ओर से माता की भव्य आरती होगी। इसी दिन दिल्ली के कलाकार माता के नौ रूपों का नाट्य मंचन करेंगे।