नारनौल: युवाओं की सक्रिय भागीदरी से बनेगा विकसित भारत: सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि संवाद युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। क्विज में 20 प्रश्न होंगे और उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इसमें 10 हजार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र के अगले चरण होंगे। युवा लिंक के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बासुदेव यादव, भवानी शंकर शर्मा, लेखाकार महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









