आईआरबी सकोह के रजत जयंती समारोह में सांस्कृतिक संध्या ने मोहा सबका मन
वहीं बाद में कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पुलिस जवानों एवं स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिन्होंने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अतिरिक्त भूमिका बाली, रति बाली, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला देहरा मयंक चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह ने न केवल पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों का भरपूर मंनोरजन किया, बल्कि बच्चों के लिए समर्पित नए पार्क की स्थापना से उनके विकास के नए अवसर भी सुनिश्चित किए। वाहिनी के समादेशक डॉ खुशहाल शर्मा, आईपीएस ने बताया कि कल सोमवार को द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह अपना 26वां स्थापना दिवस समारोह भी मनाएगी जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ही मुख्य अतिथि होगें। इस दौरान भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।









