चेंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने मांगा समर्थन
मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी टीम व्यापारिक समस्याओं के समाधान और बेहतर माहौल बनाने के लिए ठोस पहल करेगी। उन्होंने चेंबर को केवल संस्था नहीं, बल्कि लाखों व्यापारियों की आवाज बताया और कहा कि चर्चा से आगे बढ़कर समस्याओं का समाधान निकालना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर रामगढ़, गुमला और लोहरदगा के कई प्रमुख व्यवसायियों ने जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर समर्थन जताया। मौके पर तुलसी पटेल के साथ ज्योति कुमारी, राहुल साबू, विकास विजयवर्गीय, दीनदयाल वर्णवाल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, विमल फोगला, अरुण भरतीया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।









