कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रायशुमारी बैठक आयोजित

बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में गोलमुरी और बिरसानगर प्रखंंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल (एमएलए), पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की और जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक और विधायक अनंत पटेल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत सभी को जुड़कर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत के प्रचार-प्रसार, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और जनहित के कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सड़क से सदन तक वोट चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना जरूरी है।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़ने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और राहुल गांधी ने प्रखंंड, मंंडल और पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक सीधे पहुंचकर रायशुमारी कर रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा सम्मान है।

पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में प्रखंंड क्षेत्र में वन-टू-वन रायशुमारी में प्रखंंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंंडल अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष और बीएलए-2 प्रखंंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किया। संगठन सृजन अभियान का संचालन जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह, प्रखंंड पर्यवेक्षक राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, गोलमुरी प्रखंंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, बिरसानगर प्रखंंड अध्यक्ष संजय घोष, मंंडल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, हरविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सत्यप्रकाश, मनोहर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह, अरूण कुमार सिंह, लड्डू पांंडेय, राजेश चौधरी, शमशेर आलम, इंदुभुषण यादव, अमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, अवधेश सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह यादव, फ़िरोज़ खान, मनोज कुमार सिंह, शफी अहमद खान, धर्मेन्द्र सोनकर, नलिनी सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।