मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, चेक करें अपना नाम
यह सूची अब ऑनलाइन सीईओ झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। वहीं 18 सितंबर से सभी बीएलओ, एईआरओ और ईआरओ कार्यालयों में इसकी प्रिंट कॉपी उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। जो मतदाता रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर हैं और वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे अपने-अपने राज्यों की सीईओ वेबसाइट पर भी नाम देख सकते हैं।









