सूरजपुर : चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ दाे आरोपित गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर विकास देवांगन उम्र 22 वर्ष ग्राम घुसा थाना झिलमिली वर्तमान निवासी ग्राम मसीरा जोड़ा सरई एवं रितेश कुमार सारथी उम्र 22 वर्ष निवासी भटठापारा थाना सूरजपुर को दाे मोटरसाइकिल सहित पकड़ा जिनसे मोटर सायकलों के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि, जयनगर थाना क्षेत्र से एक होण्डा सीडी डिलक्स व साप्ताहिक बाजार सूरजपुर से एक सुजुकी मोटरसाइकिल तथा एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल को पानी टंकी के पास चिरमिरी जिला एमसीबी से चोरी किए है। आरोपिताें के निशानदेही चोरी का 1 और मोटरसाइकिल कुल तीन मोटरसाइकिल कीमत करीब एक लाख रूपये का बरामद कर दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, शिवराज सिंह व अशोक केवट सक्रिय रहे।









