पीएलएफआई सदस्य बिरसा भेंगरा को सात साल की सजा

बिरसा भेंगरा ( 25), ग्राम डिंडापाई, थाना गुदड़ी, जिला पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला है। उसे 2 अक्टूबर 2022 को गुदड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बिरसा पर सरकारी सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक से लेवी मांगने, अवैध रूप से देशी कट्टा और गोली रखने का आरोप था। पुलिस ने उसे प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य बताया था।

गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी के बयान पर गुदड़ी थाना ( कांड संख्या 11/2022 )के तहत आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

इस मामले में अभियाेजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने पक्ष रखा।