मानसून बारिश : शहर में सुबह से ही कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों से मौसम बना खुशनुमा
शनिवार को जोधपुर शहर और मारवाड़ में अच्छी बारिश हुई। अलसुबह बारिश का दौर कभी तेज तो कभी रिमझिम के रूप में चलता रहा। बारिश से सडक़ें गीली हो गई और कुछ स्थानों पर पानी का भराव भी हो गया। सुबह से ही चल रही रिमझिम बारिश का दौर 11 बजे तक बना रहा। हवा में ठंडक घुलने से उमस से भी राहत मिली।
मारवाड़ के पाली शहर के सबसे बड़े जवाई बांध का जलस्तर भी 60 फीट तक पहुंच गया है। जिसके गेट खोलने को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। आस पास के गावों को भी खाली कराया जा सकता है।









