बड़कोट में पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप, थाने का घेराव, हाईवे किया जाम

हाईवे जाम होने से लोगों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

युवक के साथ मारपीट के मामले में शुक्रवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा बड़कोट पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया।

इसके बाद सभी लोगों थाने के आगे यमुनोत्री हाईवे पर धरने पर बैठ गए युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बीती 3 सितंबर का है बताया जा रहा बड़कोट गांव के मेले के दौरान रात को पुलिस ने बड़कोट गांव

के युवक के साथ मारपीट की। यह मामला तब सामने आया जब युवक गुरुवार को स्थानीय विधायक संजय डोभाल के आवास पर ग्रामीणों के साथ पहुंचा और पुलिस द्वारा की गई मारपीट करने की आपबीती सुनाई।

युवक ने बड़कोट उपजिलाधिकारी को भी मारपीट के मामले में पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को दूरभाष पर मामले की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग की थी।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर विधायक के नेतृत्व में नगरवासियों ने बड़कोट में जुलूस निकाला तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ठीक 11 बजे सभी लोगों ने थाने के आगे सड़क पर बैठ कर धरना देकर प्रदर्शन किया। लोग थाना अध्यक्ष की हटाने औऱ युवक के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे है।