रविवार को सुंदरनगर में होगा प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव
बैठक में राज्य स्तरीय चुनाव के लिए मंडी जिला से प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष का नाम डेलिगेशन के रूप में शामिल किया गया। संघ के उपप्रधान लोकेश शर्मा ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शामिल खेलों में खो-खो को प्राथमिकता देने और खो-खो संघ द्वारा एमएलएसएम कालेज में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में हर वर्ष लड़के व लड़कियों की सब जूनियर व सीनियर खेल प्रतियोगिता करवाने का भी प्रस्ताव रखा।
बैठक में संगठन सचिव प्रेम सिंह ठाकुर ने प्यार चंद सकलानी को मंडी जिला खो-खो संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर प्यार चंद सकलानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, राष्ट्रीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एल आर वर्मा, हितेश राठौर, पितांबर शर्मा, राजेंद्र भंडारी, जय सिंह ठाकुर, जीवन सकलानी, हरनाम सिंह, कर्म चंद ठाकुर, लोकेश शर्मा, चूड़ामणि, मनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पंकज गुलेरिया, प्रेम सिंह ठाकुर व गुलाब सिंह चंदेल मौजूद रहे।









