केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शहरी राजमार्गों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की नई नीतियों पर की चर्चा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यशाला में रिंग रोड और बाईपास के निर्माण के जरिए भीड़ को कम करने, नए वित्तपोषण मॉडल अपनाने और शहर के मास्टर प्लान के साथ राजमार्गों का बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इससे रिंग रोड के आसपास विकास होगा, यातायात की समस्या कम होगी और टिकाऊ कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने उपरोक्त विषयों पर जल्दी अमल करने का आश्वासन दिया।









