अनुपयोगी योजनाओं के चयन पर विधायक ने लगाई फटकार
आरोप है कि कमीशनखोरी के चक्कर में स्ट्रीट लाइट, कंक्रीट चेयर जैसी योजनाएं ली गई है। इसकी जानकारी पाकर विधायक ने सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार को कड़ी फटकार लगाई और हिदायत देते हुए कहा कि आगे से इस तरह के मामले सामने नहीं आने चाहिए। उन्होंने प्रशासक अंकित गुप्ता के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वे बैठक में भाग लेने रांची गए हुए हैं। विधायक डॉ नीरा यादव ने इसके पहले आजाद मोहल्ला में पेवर ब्लॉक लगाने, विशुनपुर रोड में सड़क एवं नाली निर्माण और चित्रगुप्त नगर में मुख्य मार्ग से कौशल सिंह के घर तक पर्व ब्लॉक रोड निर्माण का शिलान्यास किया। झुमरीतिलैया में तीन करोड़ से अधिक की कुल 14 योजनाओं का शिलान्यास होना था, लकिन सिर्फ तीन योजनाओं का ही शिलान्यास हुआ। विधायक के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता और निवर्तमान वार्ड पार्षद भी मौजूद थे।
___________









