भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
इस माैके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि मां केवल प्रधानमंत्री मोदी की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। राहुल गांधी के मंच से दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी भारतीय संस्कृति पर सीधा प्रहार है।
विधायक सरिता आर्या ने इसे पूरे भारतवर्ष का अपमान बताते हुए कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला व भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाने की बात कही।
इस मौके पर दायित्वधारी शांति मेहरा व दिनेश आर्या, जीवंती भट्ट, नीतू जोशी, सभासद गजाला कमाल, काजल आर्या, मीरा बिष्ट, नैना जोशी, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, सुरेश उप्रेती, अजय राजौर, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









