धमतरी में कांटा तालाब चौपाटी निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि कांटा तालाब चौपाटी निर्माण से धमतरी शहर को एक सुंदर और सुसज्जित सार्वजनिक स्थल मिलेगा। यह परियोजना न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में सहायक होगी, बल्कि यहां आने वाले नागरिकों और पर्यटकों के लिए भी एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांटा तालाब चौपाटी निर्माण हमारे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां लोगों को मनोरंजन, परिवार संग समय बिताने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक शानदार स्थान उपलब्ध होगा। नगर निगम इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।









