चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ की नन्ही बालिका आराध्या सिंह ने दी मनमोहक प्रस्तुति

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ की बेटी कुमारी आराध्या सिंह पिछले चार वर्षों से चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय में गुरु माता चंद्रा देवांगन से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बाल्यावस्था से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि रखने वाली आराध्या, देश की प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अपना आदर्श मानती हैं। समारोह के मंच पर इस नन्ही बालिका के आत्मविश्वास और स्वर माधुर्य ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को गहराई तक प्रभावित किया।