साइबर अपराधियाें ने महिला समेत तीन लोगों से 84 लाख रुपये ठगे
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने साेमवार काे बताया कि बुजुर्ग महिला सरला देवी ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके माेबाइल पर 18 जुलाई को एक काॅल आया। काॅल करने वाली ने खुद को एयरटेल की अधिकारी नेहा शर्मा बताते हुए कहा कि वह हेड ऑफिस से बोल रही है। उनके घर में लगे एयरटेल के नंबर का इस्तेमाल जुआ और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में किया गया है। इसी दाैरान उसने युवक संजय से बात करायी जाे खुद काे मुंबई क्राइम ब्रांच का एसीपी बताते हुए उन्हें गिरफ्तारी वारंट के नाम पर धमकाया। उसने बुजुर्ग महिला से कहा कि उनके फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन जुआ और पहलगाम हमले के आतंकवादियों को फंडिंग सहित विभिन्न मदों में किया गया है। अगर गिरफ्तारी से बचना चाहती है ताे उनके बताए गये खाताें में रकम ट्रांसफर कर दें। पीड़ित सरला ने अपराधियाें के बताए गए विभिन्न खातों में करीब 43 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी उनसे 15 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। महिला को जब शक हुआ तो उन्होंने एक वकील से बात की ताे पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हाे गई।
वहीं, सेक्टर 75 में रहने वाले यीशु मित्तल ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्हाेंने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें 28 अगस्त को फोन किया और कहा कि वह उनके पिता की दोस्त बोल रहे हैं। आपके पिता के खाते में कुछ रकम भेजनी थी। आप अपना खाता बता दो। आरोपी ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनके खाते में कुछ रकम भेजी और कहा कि आपके खाते में गलती से ज्यादा रकम चली गई है। वापस भेज दो। पीड़ित ने उसकी बात पर विश्वास करके उसके बताए गए खाते में 24 हजार 68 रूपये वापस भेज दिया। बाद में पता चला कि उनसे साइबर ठगी हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।









