जींद : पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करना नारी शक्ति का अपमान : डा. पुष्पा तायल

भाजपा जिला महामंत्री डा. पुष्पा तायल रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग सम्मान के लिए पूर्व उप प्रधान मंत्री स्व. ताऊ देवीलाल को जाना जाता है। विकास के लिए पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल को जाना जाता है। महिला सम्मान के लिए सीएम नायब सैनी को जाना जाएगा। उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा 25 सितंबर से महिलाओं के सम्मान के लिए 2100 रुपये की योजना ली रही है। वहीं भाजपा संकल्प पत्र को गीता तरह मानता है।

युवाओं को पारदर्शिता से नौकरी देने के बाद अब महिलाओं 2100 रुपये प्रति महिना सम्मान देने जा रही है। 23 से 60 साल की पात्र महिला को यह लाभ मिलेगा। योजना को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को लागू किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। विस में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। गंभीर बीमारियों से पीडि़त महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, नप अध्यक्षा डा. अनुराधा सैनी, भाजपा नेता बबलू गोयल, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।