पौड़ी में दूषित पेयजल से बीमार हो रहे बच्चें

जिला अस्पताल पौड़ी में दूषित पेयजल जनित रोगों से ग्रसित बच्चें उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बालरोग विशेषज्ञ डा. निशा उपाध्याय ने बताया कि जिला अस्पताल में लगातार हो रही बारिश के बाद हरदिन 60 से 70 मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इनमें छह से सात मरीज स्क्रब टाइफस, 3 से 4 मरीजों में टाइफाइड, 2 मरीज पीलिया के आ रहे हैं। पेट के संक्रमण से जुड़े मरीज भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही मौसम में आ रहे बदलाव के चलते बच्चें सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में भी ज्यादा आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दूषित जल के सेवन से यह समस्याएं बच्चों में हो रही है। उन्होंने बताया कि पाल्यों के अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा। डा. उपाध्याय ने बताया कि पानी को हमेशा उबालकर पिएं, खाना खाने और शौच के बाद हाथों को अच्छे से धोएं, बाहर के जंगफूड से बच्चों को दूर रखा जाय। कहा मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के चलते पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, घर व परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने बताया कि बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से ही परामर्श लें।