मुरादाबाद जनपद में भी पर्यटन प्रोत्साहन के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट व होमस्टे नीति लागू होगी
सहायक पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार टम्टा ने शुक्रवार को बताया कि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुरक्षा और आवासीय सुविधा देना होगा। सुरक्षा के लिए होमस्टे संचालकों को तीन सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। साथी की सीसीटीवी में 90 दिनों की रिकॉर्डिंग के साथ ही अग्निशमन मानकों का होगा पालन करना होगा। रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रदेश शासन द्वारा बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 जारी की गई है।









