जींद : किसान छात्र एकता संगठन ने विश्वविद्यालय डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द बस क्यू शेल्टर की व्यवस्था करे ताकि छात्र व छात्राओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। आए दिन बारिश हो रही है। काफी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय गेट के बाहर बसों का इंतजार करते हैं। बारिश आने के दौरान छात्रों को बारिश से बचने के लिए कोई जगह नही बचती है।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नही किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर कार्यकारिणी प्रधान गोविंद सैनी, वेद पाथरी, प्रदीप कटारिया, अमन पेगां इत्यादि मौजूद रहे।