प्रयागराज: अज्ञात वाहन की टक्कर से क्लीनिक संचालक की मौत

अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि नवाबगंज के कुढ़ा गांव निवासी कृष्ण चन्द्र 34 वर्ष पुत्र संतोष कुमार गुरुवार रात मोटरसाइकिल से कौड़िहार स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपने घर के लिए लौटा था। रास्ते में घरिखुगलापुर गांव के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे की सूचना परिवार को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।