कार वॉश कर रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हरेंद्र (25) निवासी ग्राम जैतपुर आज सुबह अपने ही गांव में स्थित एक सर्विस सेंटर पर कार वाॅश कर रहा था, तभी बिजली के करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने शव को 130 मीटर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि गैराज के लोगों की लापरवाही के चलते बेटे की मौत हुई है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। शव काे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।