आयुर्वेद विश्वविद्यालय डॉ. कृष्णा ने योगासन में जीते चार गोल्ड मेडल

छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डबोक, उदयपुर में किया गया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. कृष्णा शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हुआ है जिसका आयोजन 11 े 14 सितम्बर को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। पीजीआईए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह, आयुर्वेद संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए नीलिमा सहित संकाय सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।