किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास
पीड़िता के बयान पर शिकारीपाड़ा थाना में आरोपित के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस मामले में 9 गवाहों की गवाही हुई। आरोप यह है कि किशोरी को आरोपी ने अपहरण कर अपनी बहन के घर ले जाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह किसी तरह से युवक के चंगुल से निकलकर घर पहुंची थी और घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताई थी। परिवार वाले किशोरी को लेकर सीधे थाना पहुंचे और युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।









