खुद पर गोली चलवाने वाले दो गिरफ्तार
जांच में पलटा मामला
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अभिषेक प्रताप सिंह ने अपने चचेरे भाई मंधीर कुमार सिंह के साथ मिलकर पूर्व पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोलियां और बाइक जब्त कर ली। एक लोडेड देशी पिस्तौल (7.62 एमएम) 19 जिंदा गोलियां (7.62 एमएम) एक खाली खोखा,काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन बरामद किया।
वहीं इस संबंध में सेक्टर-12 थाना में (कांड संख्या 115/25) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अभिषेक प्रताप सिंह, सेक्टर 12/डी क्वार्टर नं. 1165, एवं . मंधीर कुमार सिंह, सेक्टर 12/डी क्वार्टर नं. 1165 को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं छापेमारी दल में शामिल अधिकारी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह, संजय कुमार, सुदामा कुमार दास, उपनिरीक्षक कांति बिलास, दिलीप टुडु, सहायक अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार दुबे, इंदर कुमार पासवान और कई आरक्षी शामिल थे।









