श्री देवनारायण भगवान पदयात्रा में सम्मिलित महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा व अधिकारों के बारे में किया जागरूक
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित एवं प्रभावी करने का जन चेतना अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” के तहत थानाधिकारी कोटखावदा भरतलाल महर और उनकी टीम महिला कांस्टेबल लाली देवी द्वारा सशक्त नारी-जिम्मेदारी हमारी अभियान के तहत श्री देवनारायण भगवान पद-यात्रा में सम्मिलित महिला श्रद्धालुओं को महिलाओ- बालिकाओं की सुरक्षा व अधिकारों के बारे में जागरूक किया और साथ ही महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड कर उसकी महत्व के बारे में अवगत कराया गया।
विगत रहे कि श्री देवनारायण भगवान पदयात्रा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु भरतपुर, अलवर, हरियाणा, यूपी, दौसा,जयपुर आदि जिलों से सम्मिलित होकर कोटखावदा जयपुर से पैदल यात्रा के रूप में गुजरते है।









