आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 31 को जयपुर में
धीरज टोकस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में विभिन्न जिलों के दौरे करने के बाद मिले फीडबैक के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर प्रदेश संगठन को भंग किया गया था और अब संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए नवीन संगठन की रूपरेखा 31 अगस्त से राजधानी जयपुर से रखी जाएगी। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से काम करने, नई कार्यकारिणी गठन होने से पूर्व कुछ सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देकर कार्य शुरू करने की घोषणा की जाएगी। साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और सक्रियता के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।









