कृषि योग्य जमीन से आदिवासी मूलवासियों का अधिकार छीनना चाहती है सरकार : जगलाल पहान

मुख्य पहान जगलाल पहान ने आरोप लगाया कि सरकार खेती योग्य जमीन से आदिवासी मूलवासियों का अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार राज्य में जंगलराज कायम कर रही है। जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक लगातार छीना जा रहा है। यदि सरकार समय रहते सही निर्णय नहीं लेती है तो झारखंडवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

मौके पर चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा ने कहा कि किसान और आम नागरिक विकास चाहते हैं, लेकिन इसके नाम पर खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगड़ी बचाओ संघर्ष समिति को मिले समर्थन को उन्होंने झारखंडी एकता की मिसाल बताया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो सहित विभिन्न सरना समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।